प्रवेशोत्सव के नवीन तकनीक का प्रक्षिक्षण दिया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में गुरुवार को समग्र शिक्षा-मावली के ब्लॉक स्तरीय पीईईओ/यूसीईईओ को प्रोजेक्टर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मावली गांव विद्यालय के हॉल में एज्यूकेट गर्ल्स एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। एज्यूकेट गर्ल्स के स्टेट कॉर्डिनेटर छवी सक्सेना एवं जसविंदर सिंह ने संभागियो को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रवेशोत्सव की नवीन तकनीकी (मोबाईल एप्प) सर्वे कार्य हेतु प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक के सभी उपस्थित संभागियो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चौधरी, एसीबीईओ द्वितीय, आरपी सोहन लाल बुनकर, चुन्नी लाल अहीर, भगवत प्रसाद बुनकर, कमल सिंह राणावत,सरसी बाई, एज्यूकेट गर्ल्स स्टाफ एवं ब्लॉक के सभी पीईईओ/ यूसीईईओ प्रधानाचार्य कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिक्षा विभाग के आवश्यक दिशा- निर्देश , एवं संचालित समस्त गतिविधियों/कार्यक्रमों की जानकारी एसीबीईओ प्रथम, द्वितीय एवं आरपी ने दी।
कार्यक्रम का संचालन छवी सक्सेना ने किया। समग्र शिक्षा से विद्यार्थी दैनन्दिनी, एबीएल किट, पुस्तकालय की पुस्तकों के वितरण सम्बन्धीत जानकारी समग्र शिक्षा-मावली भण्डार पाल चुन्नी लाल अहीर ने दी। विभागीय सूचना संप्रेषण एवं संग्रहण पवन नागौरी ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!