चतुर्दशी के अवसर पर खुला साँवलिया सेठ का भंडार

उदयपुर । प्रख्यात कृष्ण धाम सांवलिया जी मंदिर में चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए भंडार से 6 करोड़ 60 लाख 35 हजार की राशि निकली हैं चढावे की राशि की शेंष गणना दो-तीन दौर में बाद के दिनों में की जाएगी। इधर क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर भी बुधवार को मंदिरों के भंडार खोले गए। जानकारी के अनुसार भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में राजभोग आरती के पश्चात मंदिर का भंडार खोला गया नोटों की गणना मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर तहसीलदार गुणवंत लाल माली सदस्य शंभूलाल सुथार ममतेश शर्मा अशोक शर्मा भेरू लाल सोनी श्री लाल पाटीदार के अलावा प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर कालू लाल तेली महावीर सिंह सुरक्षा प्रभारी राम सिंह लहरी लाल गाडरी की उपस्थिति में मंदिर कार्मिक को तथा बैंक कर्मियों ने नोटों की गणना की। मंदिर मंडल के रोकड़िया टेलर ने बताया कि शेष नोटों की गणना अमावस्या के बाद दिनों में की जाएगी। वैशाखी अमावस्या मेला आज.. मंदिर का मासिक मेला गुरुवार को आयोजित होगा इस वैशाखी अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व माना जाता है इसके अलावा इस अमावस्या पर श्रद्धालुओं की संख्या शनि महाराज मेले के वजह से भी बढ़ने की संभावना है वही किसान वर्ग के श्रद्धालु खेती-बाड़ी से निवृत होने के कारण अपनी फसल की हिस्सेदारी भी यहां चढ़ाने पहुंचेंगे। प्राकट्य स्थल मंदिर.. सांवलियाजी चौराहे स्थित प्राकट्य स्थल मंदिर मैं चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए भंडार से 32 लाख 71 हजार 70 रुपए की राशि निकली है इसके कार्यालय में नगद 48 हजार ₹600 तथा ऑनलाइन 6 लाख 50 हजार ₹275 की राशि प्राप्त हुई है कुल 39 लाख 69 हजार 945 रुपए की प्राप्ति हुई नोटों की गणना के अवसर पर उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा मंत्री शंकर लाल जाट कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल इंदर मल उपाध्याय मोती राम जाट रमेश चंद्र शर्मा सहित बैंक कार्मिक तथा मंदिर कार्मिक उपस्थित थे।
भादसोड़ा मंदिर… भादसोड़ा कस्बे के मंदिर का भंडार खोला गया इससे 1 लाख 1 हजार 390 रुपए प्राप्त हुए हैं जबकि ऑनलाइन ₹6255 की राशि आई है मंदिर अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर रमेश चंद्र अग्रवाल मांगीलाल शर्मा इंद्रमल शर्मा उदयलाल सोनी महेंद्र दर्जी सोनू अग्रवाल पुजारी शंभू दास ने गणन्ना में भाग लिया।
अनगढ़ बावजी… का भंडार अमरा भगत सेवा संस्थान के अध्यक्ष रतनलाल राम थली की अध्यक्षता मैं खोला गया जिसमें से 2 लाख 99 हजार ₹335 की राशि निकली इस मौके पर संस्थान के सचिव भेरू लाल गाडरी गोपीलाल कैलाश, रतन लाल गाडरी कालू लाल गाडरी टोडु राम पुजारी मांगीलाल एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!