विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ आयोजित

उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । सेवार्थ योग आयुर्वेद एवम् यज्ञ संस्थान, उदयपुर द्वारा शिव शंकर गौशाला, कलड़वास में डा भूपेन्द्र शर्मा के पुरोहित्य में विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोचारण के साथ विश्व कल्याण हेतु आहुतियां अर्पित की गई। संस्थान के उपाध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि गौ शाला संचालक एस एस चौहान की अध्यक्षता में आयोजित अनुष्ठान में प्राणायाम और वैदिक ध्यान का अभ्यास भी वानप्रस्थ साधक आश्रम रोजड़ के वैदिक ध्यान प्रशिक्षक डा भूपेन्द्र शर्मा द्वारा करवाया गया। यजमान रमेश जैन, प्रदीप उपाध्याय गोशाला समिति सचिव शालिनी राजावत आदि रहे। मीत, पार्थ और माही राजावत ने यज्ञ प्रार्थना में विश्व शान्ति, आरोग्यता और कल्याण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। वैदिक पुरोहित इन्द्र प्रकाश यादव ने यज्ञ महिमा पर प्रवचन देते हुए बताया कि मात्र एक चम्मच गाय के घी से एक टन ऑक्सीजन को शुद्ध किया जा सकता है। हवन पर्यावरण शुद्धि के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। शान्ति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

0
0

1 thought on “विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!