वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान द्वारा परिंडा वितरण एवं वृक्षम मित्रम अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा अंबालाल शर्मा एवं श्यामसुंदर पारीक की स्मृति में 16 अप्रैल 2023 रविवार को परिण्डा वितरण एवं वृक्षम मित्र अलंकरण सम्मान समारोह अटल बिहारी वाजपेयी , सभागार सेक्टर 4 उदयपुर में आयोजित किया गया। नरेश पूर्बिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहर लाल व्यास ने की मुख्य अतिथि के के गुप्ता – पूर्व सभापति डूंगरपुर, पूर्व ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन, अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स डूंगरपुर व संयोजक स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान थे। अति विशिष्ट अतिथ डॉ पी सी जैन थे। सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। संस्थान के अध्यक्ष गोपेश शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी अतिथियों माला पहनाकर, उपरणा ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया । तेज गर्मी के आगमन को देखते हुए संस्थान द्वारा निशुल्क ग्यारह सौ परिंडे वितरण किया गया। उत्कृष्ट समाज सेवा एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक डॉ भूपेंद्र शर्मा, डॉ पी सी जैन ,नरेश पूर्बिया, सुरेंद्र सिंह चौहान ,आर जे अर्पित, रमीला कलाल सहित 17 समाजसेवियों को उपरणा ओढ़ाकर, प्रसंशा पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ भूपेंद्र शर्मा ने किया।मुख्य अतिथि केके गुप्ता ने कहा कि भारत को स्वच्छ बनाना है। इसके लिए कचरा खुले में नहीं डालें। नगर निगम की गाड़ियों में सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग कर डालें। कचरा प्लास्टिक की थैली में नहीं डालें। प्लास्टिक पर्यावरण एवं पशुओं के लिए अत्यंत नुकसानदायक है। प्लास्टिक का उचित निस्तारण नहीं किया गया तो प्लास्टिक बरसात के पानी में घुलकर जमीन में जाएगा और वहीं पानी मनुष्य के पीने में आएगा ।जिससे कैंसर जैसे भयानक बीमारियां होने की संभावना है। अगर प्लास्टिक गाय सेवन करेगी तो उसके दूध में प्लास्टिक का अंश होगा और पीने वाले को कैंसर होने की संभावना होगी। आज की देसी गायों का संरक्षण आवश्यक है। इसलिए प्रतिदिन पहली रोटी गाय के नाम से निकालकर गायों को खिलाएं। गर्मियों में पक्षियों के लिए घ़ोसले लगाएं और परिंदे लगाएं जिसमें नियमित पानी और अनाज डालें।
