अंतर्राष्ट्रीय कला शिवीर में प्रतिभागियों ने ध्यान किया
उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । उदयपुर में चल रहे कला शिविर के छठे दिन आज प्रातः प्रतिभागियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक श्री सुरेश पालीवाल एवं योगाचार्य प्रीतम सिंह के निर्देशन में ध्यान का अभ्यास किया । शिविर के समन्वयक डा. निर्मल यादव ने बताया की सभी प्रतिभागियों ने बड़ी तन्मयता के साथ ध्यान सत्र का आनंद लिया । इस अवसर पर श्री सुरेश पालीवाल ने कहा की ध्यान जीवन का एक अंग है तथा हम किसी ना किसी प्रकार ध्यान का अभ्यास करते हैं विशेषकर कलाकार कला साधना के दौरान ध्यान मग्न ही रहता है । इस अवसर पर श्री अपलाराजु ने प्रातः क़ालीन राग में अपनी सुंदर प्रस्तुति दी । अंत में प्रार्थना के साथ सत्र का समापन हुआ । शिविर की प्रभारी डॉ. मनीषा साँचीहर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
