132 वी अम्बेडकर जयन्ती मनाई

मावली,ओम प्रकाश स्वर्णकार | कस्बे में शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) एव वाल्मीकि समाज द्वारा 132 वी जयंती पर शिक्षाऔर समानता का दृढ़ संकल्प लिया । रामदेव मंदिर चमनपुरा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयन्ती को लेकर बाल्मीकि समाज द्वारा 8:00 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरू,पंचायत समिति सदस्य दिनेश चंद्र गुर्जर मावली व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल लोढा, महेन्द्र बोकडिया का आदर सत्कार सम्मान किया गया। देशबंधु ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो समप्रभुता और समानता का अधिकार दिया बहुजन समाज के लिए अंबेडकर जी मसीहा थे जिन्होंने छुआछूत भेदभाव मिटाया शिक्षा की अलख जगाई। किशोर कुमार सोनवाल ने कहा जी आज बड़े गौरव का विषय है जिन्होंने संविधान लिखा और संविधान के अनुसार देश में इसका पालन कर रहे हैं इस दौरान सभा अध्यक्ष रतनलाल घावरी, मनोज कुमार गुसर , कुलदीप , देवेंद्र गुसर, अभिषेक, रवि गांवरी, नितिन गुसर, यीशु खान, इसूफ खान,सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। संचालन सुरेश कुमार द्वारा किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!