टेनिस मैत्री क्रिकेट मैच में पुलिस प्रशासन ने बार एसोसिएशन वल्लभनगर को एक रन से हराया
मैच से क्षेत्र में कानून एव शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । बार और पुलिस प्रशासन के बीच हमेशा ही मधुर संबंध रहे है, और समय समय पर एक दूसरे का साथ देकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखते हैं। रविवार को पुलिस प्रशासन और बार एसोसिएशन वल्लभनगर के बीच छापरामन खेल मैदान वल्लभनगर पर टेनिस मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। दोनो टीमों के मैदान पर पहुँचने पर खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया। वही पुलिस प्रशासन ने टॉस जीतकर पहले फील्ड करने का निर्णय लिया। बार एसोसिएशन वल्लभनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए, जिसमें पुर्व बार अध्यक्ष मुकेश मेनारिया ने 28 रनों का, मकबूल सिंधी ने 17 रनों के योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस प्रशासन टीम ने रोमांचक मुकाबले में अंतिम क्षणों में 2 विकेट के नुकसान पर 11.1 ओवर में 80 बनाकर जीत दर्ज की। जिसमें वल्लभनगर सीआई घनश्याम सिंह देवड़ा ने ओपनिंग में उतरकर नाबाद 18 बनाकर जीत की नींव रखी, साथ में रमाकांत ने 2 छक्कों के साथ 24 रनों के योगदान दिया। जिसमें बार एसोसिएशन के मुजीब अहमद सिंधी ने 2 विकेट लिए। जीत के बाद सीआई घनश्याम सिंह देवड़ा ने कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था कायम करने, पुलिस और नागरिकों के बीच व्यवहार में समन्वय कायम करने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर किए जाएंगे ताकि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था में नागरिकों का भरपूर सहयोग प्राप्त किया जा सके। अंत में अधिवक्ता रमेश सांगावत ने दोनों टीमों का धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे भी ऐसे आयोजन के लिए सभी अधिवक्ताओ को तत्पर रहने के लिए कहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन और बार के अधिवक्तागण मौजूद रहे।
