वल्लभनगर में इस बार हर हालात में भाजपा लहराएगी अपना परचम : झाला
भाजपा मंडल अध्यक्षो एवं नमो वोलियंटर की कार्यशाला का आयोजन
भींडर । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भींडर में भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षों एवं नमो वोलियंटर की कार्यशाला विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य वक्ता जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह आसोलिया थे। जिन्होंने पार्टी के विस्तार को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने कहा की शक्ति केंद्र सरचना, पन्ना प्रमुख एवं बूथ सशक्तिकरण की बदौलत ही इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी। भाजपा झूठ के तवे पर अपने फायदे की रोटियां सेकने वाले कांग्रेस नेताओं को करारा जवाब देगी। जनता इस बार परिवर्तन करने के लिए अपना मन बना चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की जान है। विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसकर पार्टी को शिखर तक पहुंचाना है। बैठक के दौरान शक्ति केंद्र संरचना, बूथ सशक्तिकरण एवं पन्ना प्रमुख की नियुक्ति के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला मंत्री भंवर भट्ट, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, उपप्रधान रोशन मेहता, मंडल अध्यक्ष रूप गिरी गौस्वामी, विजय लाल, पुष्कर जोशी, मुरली मनोहर तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवती लाल शर्मा, हीरालाल पंड्या, देवेंद्र सिंह राव, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, भरत व्यास बांसड़ा, कालू लाल, मंडल महामंत्री चमन सोनी, चंपेश मेनारिया, मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, छगन श्रीमाली, किशन खटीक, ओबीसी जिला मंत्री लालूराम गाडरी, जयप्रकाश, विकास कुमार, योगेंद्र मेघवाल, सुरेश चौबीसा सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
