विप्र सप्तम संभागीय विप्र महाकुंभ में क्षेत्र के करीब 500 समाजजन पहुँचे बसों से, जय परशुरामजी के नारों से गूंजा पूरा मार्ग
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । जयपुर में महापंचायत के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर चुके विप्र फाउंडेशन का सप्तम संभागीय विप्र महाकुंभ रविवार को सागवाड़ा में हज़ारों की संख्या में आये विप्रजनों की मौजूदगी में आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, झालावाड़ जिलों सहित उपखंड क्षेत्र के मेनार, रुण्डेड़ा, वल्लभनगर, खरसान, खेरोदा, बाठरड़ा खुर्द, वाना, बांसड़ा, भटेवर, विजयपुरा, मेनपुरिया, शोपुरा, सालेड़ा, खड़ोदा, भींडर, कानोड़ सहित गाँवो से विप्रजन इसमें शामिल हुए। इस महाकुंभ में क्षेत्र से करीब 500 विप्रजन बसों के माध्यम से सुबह 7.30 बजे मेनार एकत्र होकर रवाना हुए, जिसे समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने भगवा पताका बताकर रवाना किया, जो बांसड़ा, भींडर, बम्बोरा, सलूम्बर, आसपुर, पूंजपुर होते हुए सुबह 11.30 बजे सागवाड़ा पहुँचे, जहाँ सागवाड़ा के स्व. भीखा भाई भील सरकारी कॉलेज मैदान में स्थानीय विप्रजनों द्वारा स्वागत द्वार पर बैंड बाजे और तिलक, उपरणा के साथ सभी विप्रबन्धुओ का जोरदार स्वागत किया गया। वही क्षेत्र के विप्रजन अपनी पारंपरिक वेशभूषा धोती, कुर्ता, लाल पाग धारण कर इस आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान रास्ते में जय परशुरामजी के नारों से पूरे मार्ग को गुंजायमान कर दिया।
जिलामहासचिव प्रेमशंकर रामावत, जिला संरक्षक मोतीलाल भट्ट, लक्ष्मीलाल मेघावत ने बताया कि समाज की तरक्की और संस्कृति की रक्षार्थ के लिए ऐसे महाकुंभ में समाजजन को अपना शक्ति प्रदर्शन करना आवश्यक है और सागवाड़ा में भी महाकुंभ के बहाने 60 हजार से ज्यादा ब्राह्मणों को एक जाजम पर लाकर सामूहिक एकता का अहसास कराया है। वही 4 बजे कार्यक्रम की समाप्ति पर क्षेत्र के समाजजन त्रिवेणी संगम बेणेश्वर धाम पहुँच भोलेबाबा के दर्शन मर आशीर्वाद लिया। रात्रि 9.30 बजे मेनार पहुँचने के बाद तहसील अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत की उपस्थिति में कार्यक्रम की समीक्षा की गई और आने वाले समय में भी सभी समाजजन को एकजुट होकर समाज का उत्थान करने पर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ के शब्दों को दोहराते कि ब्राह्मण हमेशा ही दूसरी जाति का सम्मान करता है और जातियों को जोड़ने का काम करता है। ब्राह्मण हमेशा शांत रहता है, लेकिन अगर कोई अब ब्राह्मण का अपमान करेगा तो उसे सहन नहीं किया जाएगा। इस पर हम सभी समाजजन को हर समय तैयार रहना है। इस दौरान सभी विप्रजन मौजूद रहे।
इनके नेतृत्व में गयी बसे
इस महाकुंभ में जाने के लिए कानोड़ से शहर अध्यक्ष शिवनारायण पुरोहित व भींडर से तहसील अध्यक्ष प्रवीण आमेटा, मेनार से तहसील महामंत्री मांगीलाल सिंगावत, रुण्डेड़ा से मोतीलाल भट्ट, लक्ष्मीलाल मेघावत, खरसान से देवीलाल मेनारिया, बाठरड़ा खुर्द से जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता, विजयपुरा से पन्नालाल मेनारिया, खेरोदा से परसराम मेनारिया के नेतृत्व में बसों व अपने चार पहिया वाहनों से लोग पहुंचे।
