आहार विज्ञान साक्षरता कार्यशाला का दूसरा चरण (तीन दिवसीय 26/03/2023 से 28/03/2023तक)
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । झाड़ोल आदिवासी क्षेत्रों के भूले बिसरे अनाजों सुपरफूड्स के सर्वधन एवं संरक्षण हेतु जैसे रागी कोदरा कांगनी बाजरा ज्वार सामा चीना आदि के सर्वधन एवं संरक्षण हेतु आहार विज्ञान साक्षरता कार्यशाला का दूसरा चरण कोल्यारी में रविवार को शुरू किया गया कार्यशाला में फलासिया क्षेत्र के बड़ीमहुली मुंडकोशिया नाल ननामा घोड़ीमारी निचला ढाला नाला आदि गांव से 25 महिला किसान सदस्यों ने भाग लिया कार्यशाला में डॉ राखी (अ.प्रो. राजस्थान विद्यापीठ ) द्वारा महिला किसानों को मोटे अनाजों के पोस्टिक महत्व एवं मिलेट्स से बनने वाले प्रोडक्ट के बारे में बताया। कदम ऑर्गेनिक से केशव मेघवाल द्वारा मोटे अनाजों के विभिन्न कृषि विधियो बारे में जानकारी दी गई कार्यशाला का आयोजन श्री मातेश्वरी विकास सेवा समिति द्वारा विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के सहयोग से किया गया
कार्यशाला का संचालन संस्था अध्यक्ष भगवान पटेल द्वारा किया गया कार्यशाला में राहुल मेघवाल अखिलेश त्रिपाठी आसाराम पवार प्रेमचंद कपाया थावरचंद पारगी एवं वंदना वर्मा की उपस्थिति रही
