गणगौर की पूजा अर्चना की
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के ग्राम पंचायत लोपड़ा के बंजारा बस्ती में गणगौर के पावन पर्व पर बंजारा समाज के लोगों ने मिट्टी से बनाकर गणगौर की अपने घरों में ही पूजा अर्चना की और सभी ने व्रत रखा।अध्यापक सुरेश चन्द्र मीणा ने बताया कि पीढ़ी दर पीढ़ी से यह त्यौहार मनाते आ रहे हैं एवं भामाशाह शांतिलाल बंजारा, देवीलाल बंजारा, ने बताया कि प्रतिवर्ष यह त्यौहार बड़ा ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन गांव में भजन कीर्तन किया जाता है। इस दौरान पूर्व वार्ड पंच डाली बाई बंजारा, कैलाशी देवी बंजारा,अन्नू बंजारा, डाली बाई बंजारा, शर्मा बंजारा, भरत बंजारा, चेतन बंजारा, कोमल बंजारा, राहुल बंजारा, सुरेश बंजारा, संगीता बंजारा, विकास बंजारा, परशुराम बंजारा, मंजू बंजारा, दुर्गा बंजारा, विनोद बंजारा, आदि उपस्थित थे।
