जल संरक्षण पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भींडर । नेहरू युवा केंद्र उदयपुर द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रैन कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम कुंडई, वाणिया तलाई और भोपा खेड़ा में गत दिवस नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर जन जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोक कलाकारों द्वारा पानी के महत्त्व, वर्षा जल संग्रह एवं पानी की बचत के बारे में नाटक द्वारा बताया गया । जल ही जीवन है की थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसमें नल से जल एवम् अन्य स्रोतों से प्राप्त पानी की भी बचत करने हेतु युवाओं एवं ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।
