जिस विद्यालय में पढ़ाई की उसी में उप प्रधानाचार्य का पद ग्रहण किया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत साकरिया खेड़ी में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरिया खेड़ी में आज हिम्मत सिंह चुंडावत ने उप प्रधानाचार्य पद पर कार्य ग्रहण किया। उप प्रधानाचार्य पद पर कार्य ग्रहण करने पर प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा, पावटा, भीमल चारणान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा ढाणी, गाड़रियावास साकरियाखेड़ी राजवीर सिंह, चत्तर सिंह राव, नारायण लाल डांगी फतेह लाल डांगी, केवल राम गाडरी एवं स्थानीय विद्यालय के सभी कार्मिकों ने चुंडावत साहब को माल्यार्पण कर हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की। हिम्मत सिंह चुंडावत ने बताया की मेरी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से पूर्ण हुई है और आज इसी विद्यालय में उप प्रधानाचार्य पद पर कार्य ग्रहण करना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है।
