विप्र सेवारत प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई, जिला स्तर की कार्यकारिणी का किया गठन

वल्लभनगर ।विप्र सेवारत प्रकोष्ठ की बैठक विप्र लेक सिटी कॉलेज गढ़मंगरी शोभागपुरा में आयोजित की गई, जिसके मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन जॉन 1ए प्रदेश अध्यक्ष केके शर्मा थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डायट उदयपुर चंद्रशेखर जोशी ने की। उक्त बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने अपने सहयोग करने वाले लोग अपने आप में एक कमेटी गठित करने की बात की। सभा में एचआर दवे ने बताया आज के युग में विप्र समाज को एकजुट होकर कर्मचारी हित में काम करने की सख्त आवश्यकता है एवं एक जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाना चाहिए, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत करते हुए सेवार्थ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर को सर्वसम्मति से मनोनीत करने का निर्णय लिया। विप्र कर्मचारी महासंघ संबोधित करते हुए अनिल शर्मा, परवीन, उपेंद्र, छगन लाल भट्ट ने उपस्थित होकर आज के युग में कर्मचारियों को संगठित रहने की महत्ता बताई। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष वन अधीनस्थ कर्मचारी महासंघ उदयपुर एकीकृत गोपी लाल मेनारिया ने विप्रो फाउंडेशन के बैनर तले विप्र कर्मचारी प्रकोष्ठ ने आज सभी के सहयोग से मूर्त रूप ले लिया है और सभी की राय से विप्र सेवारत कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी को मनोनीत करने पर पूरे विश्व जगत में 1 कर्मचारी साथियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। विप्र समाज के द्वारा पनावड़ा का स्वागत किया गया और उन्होंने बताया आपकी आशा और विश्वास पर मैं पूरा खरा उतरने की कोशिश करूंगा और मैं सदैव निरंतर कर्मचारी विप्र समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगा और सब की राय और सर्वसम्मति से निर्णय लेकर विप्र कर्मचारी हित में कार्य करूंगा। कार्यक्रम के अंत में प्रवीण जोशी, लज्जा शंकर नागदा विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हिम्मत नागदा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी गोपीलाल मेनारिया वनपाल भटेवर ने दी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!