487 वर्ष पहले के भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर का 40 लाख में दूसरी बार कराया जिर्णोद्धार कार्य , प्रतिष्ठा महोत्सव 13 मार्च को

वल्लभनगर । ब्रह्मपुरी खरसाण गांव में भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर का दूसरी बार जिर्णोद्वार कार्य पूर्ण हो चुका है अभी दूसरी बार जीर्णोद्वार का कार्य 40 लाख की लागत में पूर्ण हुआ है, जिसका निर्माण कार्य समस्त गोपावत परिवार की ओर से करवाया गया है। मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम 9 से 13 मार्च तक होगा , ग्रामिणो ने बताया कि 487 वर्ष पहले सन 1536 मे इस मंदिर की स्थापना कि गई थी इसके बाद सन् 1951 में इसका प्रथम बार जिर्णोद्वार करवाया गया, इसके बाद में दूसरी बार जिर्णोद्वार का कार्य सन 2019 में शुरू किया गया जो चार वर्ष में पूर्ण होकर अब तैयार हो गया है। इस पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में इंदौर कि साध्वी अखिलेश्वरी के द्वारा 9 से 11 मार्च तक नानी बाइ के मायरे कि कथा का वाचन करेगी। कार्यक्रम का आयोजन धुणी चौराया पर होगा।

यह होगे कार्यक्रम- प्रायश्चित स्नान, जलयात्रा, मण्डप प्रवेश गणपति पूजन,, मातृ का पूजन-9 मार्च को,
-देवाधि आहवान सर्वताभद्र मण्डल,क्षैत्रपाल योगिनी एवं वास्तु पूजन-10 मार्च को,
-आहवाहित देव पूजन एवं अग्निप्रस्थापन-11 मार्च,
-नानाधीवासन- 12 मार्च
-कलश एवं शोभायात्रा – 12 मार्च,

  • प्रधान हवन, मूर्ति प्रतिष्ठा , कलश एवं ध्वजादण्ड प्रतिष्ठा- 13 मार्च,
  • नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन- 9 से 13 मार्च साय 7 बजे से 10.30 बजे तक,
    -पूर्णाहुति, महा आरती एवं महाभोग, महाप्रसादी 13 मार्च को दोहपर 1 बजे से होगा।
0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!