अतिरिक्त जिला व सेशन न्यायालय की सौगात पर विधायक का भींडर में हुआ भव्य स्वागत
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोर्ट के बाहर किया स्वागत
भींडर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट के दौरान भींडर में अतिरिक्त जिला व सेशन न्यायालय की सौगात पर सोमवार को वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत का रेल्वे स्टेशन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शक्तावत का पलक पावडे बिछा कर स्वागत किया। वही कोर्ट के बाहर बार एसोसिएशन की और से विधायक का स्वागत किया। रेल्वे स्टेशन से स्वागत यात्रा शुरू हुई जो राड़ा जी बावजी मार्केट ख्वाजा मार्कट, महाराणा प्रताप केंद्रीय बस स्टैंड रामपोल बस स्टैंड, हॉस्पिटल रोड, सूरजपोल चौराहा,गिरवरपोल होते हुए विधायक ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालिका माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया देश व प्रदेश के लिए सुख समृद्धि की कामना की। विधायक का जगह-जगह पर आतिशबाजी के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इधर कृषि मंडी के बाहर 31 किलो की माला क्षेत्र वासियों की ओर से पहनाई गई।स्वागत यात्रा में कार्यकर्ता डीजे की धुन व ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए थिरक रहे थे। अंत में शक्तावत फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया गया इस मौके पर वल्लभनगर बलॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मेनारिया,भींडर ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल नागौरी,पार्षद मुबीन बोहरा,लता चौबीसा उमा कुंवर, अब्दुल कादिर,गोपाल चौबीसा, सलीम मोहम्मद ,पार्षद प्रतिनिधि नितिन चौबीसा, पूर्व सरपंच अमर चंद मीणा मंडल अध्यक्ष संपत सुथार भंवर सिंह शक्तावत, प्रताप सिंह शक्तावत,महिला कांग्रेस नेता संगीता गंगावत, पूर्व पार्षद यशवंत सोमानी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
