नीलकंठ महादेव तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला महोत्सव का समापन
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । निकटवर्ती प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर (राणेरा महादेव मंदिर ) नीलकंठ महादेव विकास समिति ढूंढिया नांदोली खुर्द की ओर से तीन दिवसीय विशाल मेले का समापन हुआ । समापन के दौरान अतिशबाजी के साथ भजनो का आगाज हुआ। भजन गायक श्रवण सेद्री, ने सर्वप्रथम गजानंद देवा वाचन का पालनहार जी….. शुरूआत हुई। इसके बाद गुरू महिमा गुणगान …। हनुमान जी पत्थर तिरगए पानी लिखा राम का नाम नीलकंठ महादेव का नऐ अंदाज के भजन शिव रात्रि की भोला की दुनिया जाणे सरीऐ…….. / हट मत पकडे पार्वती… भोलेनाथ परनवा आवेला, अजब है तेरी माया नगर मे जोगी आया….., । सुप्रसिद्ध गायक कलाकार गोकुल शर्मा ने भोले के दरबार में मारा बैक मेनेजर सेठ सांवरीयो……। नीलकंठ महादेव लागो गजब दरबार शिव जी माया. ….। भोले नाथ अकड भंम म्हारा भोलेनाथ की झटा मे गंगा बेवेजी 1, विभिन्न धार्मिक भजनो की पस्तुत दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भामाशाह राष्ट्रीय महाकाल सेना राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौरी लाल बंजारा थे।
मेले का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। डांसर नृत्या काजल, कृष्णा, सपना, शालु नागौरी ने शानदार प्रस्तुतियां दी। गायक श्रवण सेंदरी, कॉमेडी किंग रमेश कुमावत ने भोपा जी लोगो खुब गुदगुदाया। गायक ने महादेव के दरबार मे की महिमा का भजन गाए, माटी की महक बिखेरी। इस मेले में आसपास के विभिन्न गांव के श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की।
डॉलर चकरी जाट कचोरी पावभाजी लुक उठाया। नीलकंठ महादेव विकास समिति के अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा, पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी द्वारा अतिथिगण का भव्य अतिशाबाजी के साथ स्वागत किया। इस कार्यक्रम में देर रात्रि तक कलाकारों द्वारा शिवरात्रि के भजनों कि एक से बढकर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओ को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम संचालन भैरूलाल बारेगामा ने किया।
