बार एसोशिएशन खेरवाड़ा ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन
खेरवाड़ा,अशोक वैष्णव । बार एसोशिएशन खैरवाडा द्वारा सोमवार को कार्य का बहिष्कार किया । अधिक्तागण ने सोमवार को खैरवाडा मुख्यालय में कार्यरत न्यायालयो में किसी भी न्यायिक कार्यवाही में भाग नही लिया तथा जुगल चौहान अधिक्ता कि अपराधियो के द्धारा हत्या कारित कर दी गई जिससे समुचित बार के सदस्यों में रोष व्याप्त है तथा अधिक्तता समुदाय स्वंय असुरक्षित महसुस कर रहा है । ज्ञापन में अधिक्तता प्रोक्टेशन एक्ट अविलम्ब लागु करने एवं जुगल चौहान अधिक्तता के हत्यारो के विरुद्ध कानुनी कार्यवाही कर कठोर से कठोर सजा दी जावे बार एसोशिएशन के अध्यक्ष पुनमचंद अहारी,महामंत्री झामेश्वर प्रसाद सहित कमेटी के सदस्यगण मौजुद थे ।
