गौ रक्षा हिंदू दल के फलासिया मंडल अध्यक्ष बने प्रवीण कुमार पटेल
उदयपुर,नितेश पटेल । गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के आदेशानुसार कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गौ रक्षा हिंदू दल जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह चौहान, संभाग प्रभारी लालू राम पटेल एवं जिला महासचिव तखत सिंह सोलंकी, जिला प्रवक्ता योगेश जोशी,जिला मीडिया प्रभारी जसवंत सिंह राणा के नेतृत्व में गौ सेवा एवं गौ तस्करी रोकथाम हेतु गौ रक्षा हिंदू दल फलासिया मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार पटेल को नियुक्त किया गया।
