भींडर उपखंड क्षेत्र के लालपुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
भींडर । उपखंड मुख्यालय क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत हिंता के लालपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। सरपंच माधव लाल अहीर उप सरपंच भेरू सिंह देवड़ा वार्ड पंच राजेंद्र चौबीसा व प्रधानाचार्य हितेश कालावंत ने सरकारी विद्यालय में यह नवाचार जन सहयोग से किया गया जिससे अब विद्यार्थियों को कोचिंग सेंटर की ऑनलाइन पढ़ाई मिल सकेगी सरपंच माधव लाल अहीर ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुये लालपुरा से यह पहल की जल्दी ही हिंता में भी स्मार्ट क्लास शुरू करने का प्रयास करेंगे।
