सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया
पत्रकार-ओम प्रकाश स्वर्णकार
लोकेशन- मावली
मावली कस्बे के सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल में 74 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
सर्व प्रथम ध्वजारोहण किया उसके बाद में स्कूल डायरेक्टर सुधा स्वर्णकार व प्रधानाचार्य रिंकू आमेटा ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिसमे छोटे छोटे बच्चो ने पी टी,परेड कर सांस्क्रतिक कार्यक्रम की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
इस पर श्री नाकोड़ा शिक्षण संस्थान के सचिव ओम प्रकाश ने 74 वे गणतंत्र दिवस व बसन्त पंचमी पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
ओर बच्चो को मिठाई वितरित की ।
जिसमे स्कूल स्टाफ के रिकू आमेटा,संगीता सोनी,रुखसार बानू ,सीमा चौहान, रजिया बानू,रेखा गर्ग,कृतिका चौहान, नेहा,कविता आदि मौजूद रहे।
