18 वीं नेशनल स्काउट गाइड जंबूरी में स्थानीय संघ भींडर के स्काउट ने किया राजस्थान परेड दल का नेतृत्व

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी रोहट पाली में राजस्थान प्रदेश ने स्काउट कमिश्नर शील्ड,गाइड कमिश्नर शील्ड और आल आफ ओवर चीफ कमिश्नर शील्ड पर कब्जा कर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ भींडर के सचिव गणपतलाल मेनारिया ने बताया कि इस जंबूरी में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा एवं विरेन्द्र कुमार, जिला दल नेता हीरालाल व्यास तथा सी.ओ. स्काउट सुरेंद्र कुमार पांडे के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में उदयपुर जिले के स्काउट्स ने राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि से समस्त स्काउट गाइड और यूनिट लीडर बहुत अधिक उत्साहित हैं। इस अवसर पर स्टेट चीफ़ कमिश्नर निरंजन आर्य ने सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!