सुमित का राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में हुआ चयन हुआ
वल्लभनगर । जनार्दन राय राजस्थान विद्यापीठ यूनिवर्सिटी उदयपुर में अध्ययनरत छात्र का राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन हुआ है। टीम मैनेजर देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वरणी निवासी सुमित गुर्जर को विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।प्रतियोगिता 09 से 12 जनवरी 2023 तक टीएनपीइएस यूनिवर्सिटी चेन्नई में आयोजित होगी।
