ऋषभदेव : वीकेवी क्लासिकल ओपन रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2023 2 जनवरी से 4 जनवरी तक
ऋषभदेव,शुभम जैन । विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव द्वारा वीकेवी क्लासिकल ओपन फाइड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2023 का भव्य आगाज विद्यालय परिसर में दिनांक 2 जनवरी से 4 जनवरी तक आयोजन होगा।
प्रधानाचार्य डीके गुप्ता ने बताया कि विवेकानंद केंद्र विद्यालय की मेजबानी में ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन रखा गया है जिसमें विद्यार्थी एवं अन्य प्रतिभागी भी भाग लेंगे। यह टूर्नामेंट राष्ट्रीय स्तर होगा। टूर्नामेंट का संचालन राजेंद्र तेली एवं विकास साहू के निर्देशन में होगा।इस प्रतियोगिता के चिप आर्बिटर निलेश कुमावत ,नेशनल आर्बिटर एंड नेशनल इंस्ट्रक्टर श्रीमती गायत्री कटारिया, सीनियर नेशनल आर्बिटर मनीष चंडालिया सीनियर नेशनल आर्बिटर दक्ष जैन एवं भावेश पंडियार होंगे। प्रतिभागियों के लिए उदयपुर से आने- जाने की बस व्यवस्था , आवास की व्यवस्था किका भाई धर्मशाला ऋषभदेव में रखी गई है।
प्रतिभागियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन गुगल फार्म विद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है एवं टूर्नामेंट से संबंधित अधिकतम जानकारी के लिए जनक पंड्या 7014372735,मधुकर देवनाथ 8906716256,भावेश पंडियार 9057059363,शीला शर्मा एवं प्रिमेन्द्र त्रिवेदी से संपर्क कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों के लिए लगभग दो लाख के पुरस्कार भी रखे गये है।
