सांवलिया सेठ के भंडार से 5 करोड़ 08 लाख 40 हजार रुपए की राशि निकली, शेष गणना जारी

उदयपुर । मेवाड़ के प्रसिद्ध प्रख्यात कृष्णधाम भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से 05 करोड़ 08 लाख 40 हजार रुपए की राशि निकली है शेष गणना बाकी है जानकारी के अनुसार भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन गुरुवार को कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर गीतेश श्री मालवीय, मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, ममतेश शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, शंभु सुथार, श्रीलाल कुलमी, भेरुलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चंद्र दाधीच, संपदा व गौशाला प्रभारी कालू लाल तेली, सुरक्षा प्रभारी रामसिंह राठौड़, भदेसर तहसीलदार गुणवंत लाल माली सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया। भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त राशि में से गुरुवार को 05 करोड़ 08 लाख 40 हजार रुपए की राशि की ही गणना हो पाई। गणना से शेष बची राशि की गणना भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के बाद में की जाएगी। इधर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना भी मासिक मेले के बाद में की जाएगी। भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से तथा भेंट कक्ष कार्यालय में प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन भी मासिक मेले के बाद में किया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!