ऋषभदेव : सम्मेद शिखर पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के फैसले का हुआ विरोध,सकल जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन
ऋषभदेव,शुभम जैन । केंद्र और झारखंड सरकार की ओर से जैन धर्म की आस्था के प्रतीक शाश्वत तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने का फैसला लिया गया । इसके विरोध में गुरुवार को सकल जैन समाज ऋषभदेव की और से समाज जनों ने एकजुट होकर कांच के मंदिर से मोन जुलूस के रूप में शुरू हुए जो नेहरू बाजार, सदर बाजार, जोहरी बाजार, ऋषभदेव मंदिर से बस स्टेंड,पुलिस चौकी होते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचे ।

जहा उपखण्ड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री एवं झारखंड सरकार के नाम ज्ञापन सौंप कर फैसला वापस लेने की मांग रखी गई पर्यटन क्षेत्र नहीं बल्कि पवित्र तीर्थ केंद्र घोषित करने की मांग की गई। मोन जुलूस में पुरुषों व महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेते हुए चल रहे थे।

इस अवसर पर दिगम्बर दसा नरसिंहपुरा समाज, दशा हुमड़ समाज, बीसा हुमड़ समाज, बिसा नागदा समाज, दशा नागदा समाज,श्वेतांबर समाज, दिगम्बर जैन नवयुवक मंडल, दिगम्बर जैन तीर्थ रक्षा कमेटी, दिगम्बर जैन विद्यालय, महिला मंडल सहित जैन समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं महिला-पुरुष उपस्थित रहे ।
