वीकेवी ऋषभदेव ने सीबीएसई जोनल लेवल शतरंज चैंपियनशिप एवं गोल्ड मेडल जीता

ऋषभदेव,शुभम जैन । सीबीएसई द्वारा आयोजित जोनल लेवल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शांति इंटरनेशनल स्कूल मेहसाणा गुजरात में दिनांक 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य डीके गुप्ता ने बताया कि विवेकानन्द केंद्र विद्यालय, ऋषभदेव की शतरंज टीम ने सीबीएसई 🏆 अंडर 19 जोनल लेवल शतरंज चैंपियनशिप जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया विद्यालय के छात्र अंडर-19 में विजेता रहे सार्थक पंचाल, सौरभ परमार, ध्रुविन जैन एवं यक्ष मलासिया को सीबीएसई राष्ट्रीय चैंपियनशीप के लिए चुना गया। विद्यालय के शतरंज कोच श्री भावेश पंडियार ने बताया राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता चंडीगढ़ ( पंजाब) में होगी।
विद्यालय को गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर आरएसडब्ल्यू मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के.बी.खटोड़ ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं प्रधानाचार्य को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!