उदयपुर : लिंग परीक्षण के नाम पर 90 हजार रूपये की ठगी, दो गिरफ्तार

• स्टेट पीसीपीएनडीटी सेल की उदयपुर में डिकॉय (स्टिंग) कार्यवाही

राज्य के पीबीआई (पीसीपीएनडीटी ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन) पुलिस स्टेशन की टीम ने सोमवार को उदयपुर शहर में भ्रूण लिंग परीक्षण के नाम पर एक निजी चिकित्सालय में नॉर्मल सोनोग्राफी (फीटल इको) करवाकर 90 हजार रूपये हड़पने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक सुधीर कुमार शर्मा आई.ए.एस. ने बताया कि जयपुर से पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र गंगवानी के नेतृत्व में एक टीम गठित की जाकर उदयपुर शहर रवाना किया गया था। मुखबिर की सूचना पर टीम शुक्रवार को उदयपुर पहुँची। डिकॉय गर्भवती महिला एंव सहायिका ने दलाल हिमांशु चौहान एंव देवेन्द्र सुथार से सम्पर्क किया। इन्होंने पहले शनिवार को कहकर फिर रविवार को बुलाया और दस हजार रूपये एडवांस ले लिए। सोमवार को सुबह दोनों ने एक निजी अस्पताल में 80 हजार रूपये लेकर गर्भवती महिला की नॉर्मल सोनोग्राफी (फीटल इको टेस्ट) करवाकर गर्भ में लड़का होना बताया । इशारा मिलते ही पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र गंगवानी ने मय टीम कानि0 कैलाश चन्द, मुकेश एंव नरेन्द्र कुमार, महिला कानि0 मनभरी तथा पीसीपीएनडीटी समन्वयक मनीषा भटनागर ने अभियुक्तों हिमांशु चौहान (20) नि. अम्बेडकर कॉलोनी, सेक्टर 5 हिरण मगरी, उदयपुर एंव देवेन्द्र सुथार ( 31 ) देबारी, उदयपुर को दबोच लिया। मौके से दोनों से डिकॉय राशि भी बरामद कर प्रकरण दर्ज किया गया।

प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि देवेन्द्र सुथार का देबारी में खुद का नर्सिंग क्लिनिक है जबकि हिमांशु का पिता नगर निगम में सफाई कर्मचारी था, जिसकी मृत्यु पर हिमांशु की अनुकंपात्मक नियुक्ति की ज्वॉइनिंग होनी है। पुलिस निरीक्षक श्री मनोहर लाल मीणा ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हें आज मंगलवार को न्यायालय में पेश किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!