कल्याणपुर : सडक हादसे में युवक कि मौत
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । सडक दुर्घटना में युवक कि मौत क्षैत्र के खानमीन निवासी विनोद मीणा पुत्र बंशीलाल मीणा उम्र 20 वर्ष बीए आईटी का छात्र घर से दोस्त के साथ प्रातः 10 बजे के आस पास बाइक पर सवार होकर खैरवाडा जा रहे थे कि हाइवे 48 पर बंजारिया टोल नाके के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया । दोनो बाइक सवार गम्भीर घायल हो गये । घटनास्थल पर ही विनोद ने दम तोड़ दिया । खैरवाडा थाने से जाप्ता मौके पर आया पंचनामा बनाकर शव का पीएम कराकर शव परिजनो को सुपुद्ध किया । मुतक युवक के पिता राउमावि कल्याणपुर में चपरासी के पद पर कार्यरत है उन्होने खैरवाडा थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ।
