2023 में बीस सीटर गाड़ी में समा जाएंगे कांग्रेस के सारे विधायक- पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट

वल्लभनगर । जिस तरह गुजरात के चुनाव परिणाम आए हैं उससे यह तय है कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस के हालात गुजरात से भी बदतर होंगे, वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन व बिगड़े हालात को देखते हुए 2023 के चुनाव में राजस्थान कांग्रेस एक बीस सीटर गाड़ी में समा जाएगी यह तय है यह बात वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के कुराबड में चल रही भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए जन आक्रोश यात्रा प्रभारी कपासन पूर्व विधायक व डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट ने कही, जाट ने कहा कि आज प्रदेश भर में कांग्रेस कि इस तानाशाह सरकार से आम आदमी खफा हो चुका है किसानों के हालात तो इतने खराब है कि उन्हें खाद, बिजली के लिए भी दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। जाट ने गुजरात चुनाव के परिणामों पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा का आना तो तय था लेकिन गुजरात चुनाव ने यह तय कर दिया है कि अब आगामी चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस के गिने चुने विधायक नजर आएंगे। आयोजित इस जनाक्रोश यात्रा के दौरान पहुंचे उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कुराबड़ मंडल क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए व ग्रामीण चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही ऐसी सरकार है जो आम आदमी के हित को लेकर काम करती है कांग्रेस सरकार अपने ही कारनामों में उलझती जा रही है ग्रामीणों को आगाह करते हुए कहा कि जिस सरकार ने आम आदमी को इतना त्रस्त कर दिया उस सरकार का अब इस प्रदेश में कोई काम नहीं रहा है आने वाले चुनाव में मोदी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में पुनः भाजपा का सुशासन कायम होगा। भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी एवं इस जन आक्रोश यात्रा के संयोजक हिम्मत सिंह झाला के सानिध्य में चल रही इस जन आक्रोश यात्रा के दौरान कुराबड़ क्षेत्र में उदयपुर पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, अल्पसंख्यक देहात जिलाध्यक्ष नत्थे खां, उदयपुर देहात भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया, कुराबड मंडल अध्यक्ष गंगाराम डांगी, कुराबड प्रधान प्रतिनिधि देवीलाल मीणा, कुराबड प्रधान कृष्णा मीणा, भाजपा जिला मंत्री बसंती देवी रावत, भाजपा वल्लभनगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, जनाक्रोश यात्रा मीडिया प्रभारी व पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास बांसड़ा, नरेंद्र सिंह जगत, जिला परिषद सदस्य दुदाराम डांगी, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य भैरूलाल पटेल, भैरू सिंह वल्लभ, महेंद्र सिंह चरमर,वरिष्ठ कार्यकर्ता कालू लाल लखारा जगत,भाजपा मंडल महामंत्री वालाराम पटेल, दिलीप मेनारिया, बुथ अध्यक्ष बद्रीलाल रेबारी, मोहन कावा खेड़ी, तरुण कुमार जाट, लखन माली सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुराबड़ीया भेरु नाथ दर्शन के साथ शुरू हुई यात्रा…
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के कुराबड क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा पांचवे दिन कुराबड़ीया भैरू नाथ के दर्शन कर वली पहुंची जहां जनसंपर्क के बाद यात्रा जगत पहुंची जहां जन चौपाल का आयोजन हुआ, उसके बाद वसु ग्राम पंचायत के वसु गांव पहुंची जहां नुक्कड़ सभा कर दातीसर मैं जन चौपाल के बाद वल्लभ में जनसंपर्क कर यात्रा कोट गांव पहुंची जहां जनसंपर्क कर गुडली गांव में पदयात्रा की उसके बाद यात्रा बोरी पहुंची जहां जनसंपर्क करते हुए बंबोरा में जन चौपाल का आयोजन किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!