ट्रेन के टकराने से एक युवक की मौत
वल्लभनगर । उदयपुर से बड़ीसादड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन से गुरुवार रात्रि 8.30 बजे करीब धाकडों का खेड़ा फाटक के पास एक युवक कि ट्रेन कि चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र शम्भु सिंह राणावत उम्र 24 वर्ष निवासी राणावतों का खेडा के रूप में हुई। जिसके बाद करीब 10-15 मिनिट तक ट्रेन मौके पर रूकी रही। जिसके बाद ग्रामीणों को इसका पता चला तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पटरी के पास मोटरसाइकिल को साइड में पडी देखा और उसके नंबर से पता लगाया तो युवक लूणद पंचायत के राणावतों का खेडा निवासी के रूप में निकला। जिसके बाद ग्रामीणों ने परिवार जनों को सूचना दी जिसके बाद युवक के परिवार से पहुंचे तो उन्होंने अर्जुन सिंह की पहचान की। बाद में युवक का शव परिजनों ने शव को ट्रेन में डाल कर उसके शव को बड़ीसादड़ी पहुंचाया।
