सेमारी में जन आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत

सेमारी । प्रदेश में भाजपा द्वारा सरकार के विरुद्ध चलाई जा रही जन आक्रोश यात्रा का मंगलवार को सेमारी नगर के बस स्टेण्ड अम्बा माता मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक नानालाल अहारी के मुख्य आतिथ्य में सभा आयोजित हुई। सभा को पूर्व विधायक अहारी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार में ना तो पानी हैं नाही बिजली और न ही रोजगार उपलब्ध करा पा रही हैं इससे जनता त्रस्त हैं। किसानों के साथ छलावा किया है। वही ऋण माफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया हैं। इस अवसर पर यात्रा प्रभारी पूर्व प्रधान शालिग्राम खराड़ी ने कहा कि यह यात्रा सरकार की विदाई यात्रा साबित होगी। इस यात्रा से सरकार का अंत होगा। सभा को एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर खराड़ी, सेमारी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कलाल, सेमारी चेयरमैन शांता देवी मीणा, बंशीलाल मीणा ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष डूंगर लाल पटेल श्यामपुरा गौतम पटेल हरिराम मीणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष चन्द्र प्रजापति एससी मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र पंचोली,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मीलाल दर्जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!