GBH अमेरिकन हॉस्पिटल में बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों का हॉस्पिटल में हंगामा

उदयपुर के जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में एक बुजुर्ग की मौत के बाद रविवार को नाराज परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और हॉस्पिटल के बाहर ही धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया गया।

जानकारी के अनुसार कालका माता रोड प्रताप कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय केसरीमल पिता रघुनाथसिंह जैन को लंग्स इन्फेक्शन के चलते इलाज के लिए 19 नवंबर 2022 को जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार यहां 10 दिन के बाद उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था इस वजह से उन्हें वहां से डिस्चार्ज करने की तैयारी चल रही थी। लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और शनिवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों को जब इस बारे में पता लगा तो वे दंग रह गए। गुस्साए परिजनों ने सुबह हॉस्पिटल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान हॉस्पिटल प्रशासन और परिजनों के बीच जोरदार बहस भी हो गई।

मृतक के भतीजे निमेष जैन ने बताया कि शनिवार को बडे पापा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हमारे कई बार गुजारिश करने पर भी डॉक्टर्स ने एक बार भी विजिट करने नहीं दिया। हम जब विरोध करने लगे तो हमें धमकाने के लिए हॉस्पिटल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया और हमें जबरन वहां से हटा दिया गया। ऐसे में डेडबॉडी लेकर गए आ गए हैं लेकिन अंतिम संस्कार के बाद हम हॉस्पिटल प्रशासन के खिलाफ जो भी उचित कदम उठाना होगा उठाएंगे। भतीजे निमेष ने यह भी बताया कि बड़े पापा के डेथ सर्टीफिकेट पर मृत्यु की तारीख भी गलत अंकित कर दी गई थी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!