श्मशान भूमि की खातेदारी निरस्त कराने की मांग सौंपा ज्ञापन

खेरवाड़ा उपखंड के ग्राम पंचायत छाणी का मामला

खेरवाड़ा,सत्यवीर सिंह पहाड़ा । उपखंड के छाणी गांव में स्थित श्मशान भूमि की खातेदारी निरस्त कराने की मांग को लेकर विभिन्न अधिकारीयों को ज्ञापन सौंपा गया। जानकारी के अनुसार छाणी निवासी जोगेंद्र सिंह पुत्र फतह सिंह ने जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी,व तहसीलदार को लिखीत में ज्ञापन देकर बताया की जगदीश मेहता ने श्मशान भूमि को अपने निजी खाते चढवा लिया है। उसे निरस्त करवाने की मांग की है, प्राथी ने खसरा संख्या 632 में 2/3 बीघा जमीन पुश्तैनी होना बताया है।जो की श्मशान के उपयोग में आ रही है।

उत्त जमीन पर 350 वर्ष पुरानी छतरी एवं चबूतरा बना हुआ था। इसी जमीन पर मंदिर की नीव भी रखी गई थी क्योकि छतरी व चबूतरा जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। गत वर्ष 12 नवम्बर 2017 को पार्थि दारा जीर्णोद्धार करवाया गया महादेव की पूजा-पाठ के लिए जगदीश प्रसाद पुत्र शिवराम मेहता को रखा गया।बाद में पुजारी जगदीश ने अपने राजनीतिक प्रभाव के चलते धोखाधड़ी से जमीन को अपने खाते करवा लिया। यहां तक की मंदिर तथा छतरी एवं श्मशान को भी अपने खाते चढवा दिया।

प्रार्थी दारा राज्य सरकार के सम्पर्क पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की उसके अनुसार तहसीलदार नयागांव एवं पटवारी को इसकी जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है, प्राथी और परिवार द्वारा हर साल जयंती पर छतरी पर फूल माला भी चढ़ाई जाती है, प्राथी ने सभी दस्तावेज भी भी साथ में जोड़े है, ग्रामीणों ओर पंचायत की रिपोर्ट भी साथ में सलग्न की है, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना खेरवाड़ा मेवाड़ ने भी प्रशासन से मांग की है की श्मशान भूमि को खातेदारी से निरस्त करे और पुनः श्मशान के नाम की जाए ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!