जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उदयपुर जिले के वलभनगर विधानसभा क्षेत्र के खेता खेड़ा गांव में छात्र छात्रा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता उदघाटन समारोह की अध्यक्षता श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने करते हुए कहा कि हम विकास और जन सेवा के माध्यम से चुनाव लड़ते है जबकि दूसरे दल धर्म और जाति के आधार पर राजनीति की फसल काटते हैं,ये आप बच्चों को याद रखना चाहिए कि देश की आजादी किसने दिलाई और देश के लिऐ कौन शहिद हुए,आप सभी टीमों को शुभकामनाएं।क्षेत्रीय विधायक मुख्य अतिथि प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा बताते हुए बच्चों को खेल भावना से खेलने की सलाह दी।विशिष्ठ अतिथि एसडीएम मैडम जाखड़ ,वरिष्ठ नेता करण सिंह कोठारी और सूरजमल मेनारिया ने भी अपना संबोधन दिया।झंडारोहण करके खेल का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया।स्वागत सम्बोधन विद्यालय प्राचार्य ने दिया,धन्यवाद लोकेश मेनारिया ने ज्ञापित किया। संचालन अभिषेक श्रीमाली ने किया।
