ब्लॉक स्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । कस्तूरबाई आयुर्वेदिक औषधालय बांसड़ा में भिंडर ब्लॉक का ब्लॉक स्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इसमें 72 लोगों की जांच कर निशुल्क औषधि दी गई एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया ग्रामीण एवं स्कूल के छात्रों को काढ़ा पिलाया गया कुल612 लोगों का आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डा. मदनलाल जी जोशी ,डॉ अजयपाल सिंह , राजमल गुर्जर, कम्पाउन्डर – गोपाल जी व्यास वैष्णव अशोक कुमार सैन ,सुरेश चंद्र भील सुरेश चन्द्र मुनिया उपस्थित रहे।
