कांग्रेस रुपी दीमक का होगा खात्मा, परिवारवाद से जनता हुई त्रस्त- हिम्मत सिंह झाला

दिसंबर माह में निकलेगी जन आक्रोश रैली, बनी रणनीती

भिंडर । प्रदेश भर में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध शुरू हो रही भाजपा की जन आक्रोश रैली के तहत वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्र के केदारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई, आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुकी हैं, प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या आम बात हो गई है, सुशासन नाम की कोई चीज नहीं बची है, हर वर्ग इस सरकार से परेशान हो चुका है और सरकार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है।

इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा विधानसभा प्रभारी एवं जन आक्रोश रैली संयोजक हिम्मतसिंह झाला ने कहा कि अब वल्लभनगर में इस जन आक्रोश रैली के साथ परिवर्तन का दौर शुरू होगा और वल्लभनगर से इस कांग्रेस रूपी दीमक को बाहर निकाल कर फेंकेंगे, हमारी लड़ाई टिकट की लड़ाई नहीं होगी हम संगठन को मजबूत करते हुए आमजन की पीड़ा को दूर करने के लिए प्रदेश में सुशासन लाने के साथ ही वल्लभनगर के परिवारवाद नाम की इस दीमक को साफ करेंगे, हमारी यह जन आक्रोश रैली हर गांव ढाणी पहुंचेगी जहां से आम कार्यकर्ताओं की बात को सुनते समझते हुए हम हर वर्ग को साथ लेते हुए काम करेंगे। बैठक के दौरान आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर रणनीति तैयार की गई ।

मीडिया प्रमुख भरतकुमार व्यास बांसड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जैन, जिला महामंत्री भंवर लाल भट्ट, वल्लभनगर प्रधान देवी लाल नंगारची, कुराबड प्रधान कृष्णा मीणा, वल्लभनगर उप प्रधान रोशन मेहता, पूर्व उप प्रधान मोहनलाल मेनारिया, उंकार लाल वालिया, महावीर वया, गिरधारी लाल सोनी, पुरुषोत्तम शर्मा, वल्लभ नगर मंडल अध्यक्ष रूप गिरी गोस्वामी, भिंडर मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, कानोड़ मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, केरेश्वर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल जाट सहित सभी जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पार्षद, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक,बुथ अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!