सेमारी : छठी बार शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने खटीक
सेमारी,जितेन्द्र पंचोली । उदयपुर जिले के सेमारी में राजस्थान शिक्षक संघ ( राष्टीय ) उपशाखा सेमारी के निर्वाचन चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार चाष्टा व पर्यवेक्षक कमल आमेटा के निर्देशन में आज रविवार को निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराए गए,चुनाव के दौरान उपशाखा सेमारी की कार्यकारिणी गठित की गई ।

जिसमे सभाध्यक्ष घनश्याम वैष्णव ,उपसभाध्यक्ष धनराज चौधरी,लक्ष्मण मीणा, अध्यक्ष अम्बा लाल खटीक व उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद वैष्णव,उपाध्यक्ष जवान सिंह मीणा, मंत्री यशवन्त मीणा, महिला मंत्री राखी मीणा , कोषाध्यक्ष पंकज कलाल व सदस्य प्रदीप सालवी मनोनीत किये गए ।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
