आमेटा समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न
उदयपुर,नितेश पटेल । श्री लाड आमेटा ब्रह्म संस्था उदयपुर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में रविवार को संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता राजेश आमेटा ने की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुरेश आमेटा थे। विशिष्ट अतिथि रमाकांत आमेटा, श्यामलाल आमेटा, मुकेश आमेटा, भगवती प्रसाद चावंड, गिरीश आमेटा, समाज की वॉलीवाल समिति के अध्यक्ष नरेंद्र आमेटा,शहर के अध्यक्ष रवि आमेटा , उज्जैनकार्यकारिणी के सचिव नारायण मनावत कार्यकारणी एवं कार्यक्रम में योगदान देने वाले भामाशाह थे। समारोह में उदयपुर,चित्तौड़ बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद एवं भीलवाड़ा के लगभग 1400 समाज जन उपस्थित थे। समारोह में अध्यक्ष राजेश आमेटा ने बताया कि समाज की सभी गतिविधियां सतत एवं निरंतर रूप से समय-समय पर संचालित होती रहे इसके लिए प्रतिभाओं को समाज में आगे आना होगा समाज जनों से समाज में सहयोग, मार्गदर्शन,परस्पर अभिव्यक्ति एवं एक दूसरे का साथ देने की अपेक्षा का आग्रह किया गया जिससे एक श्रेष्ठ समाज का निर्माण हो सके। समारोह में समाज गौरव (मरणोपरांत सम्मान) स्वतंत्रता सेनानी वीरभद्र जोशी,पंडित गिरधरलाल शास्त्री,बाल किशन व्यास, नारायण लाल कोट साहब, संस्था के संस्थापक सदस्य तुलसीराम व्यास पूर्व अध्यक्ष जगदीश लाल आमेटा सहित 35 जनों के परिवार जन को सम्मानित किया गया। समारोह में समाज गौरव (वरिष्ठ समाज जन) सम्मान समाज की करणपुर परंपरा को ध्यान में रखते हुए मोहन शंकर करणपुर ,कमला शंकर कुराबड, पं पुष्कर लाल धारता, नारायण लाल प्रतापगढ़ पूर्व अध्यक्ष सोहन लाल पुरोहित कैलाश जी भिंडर,रामचंद्र जी लोहारिया ललित जी तीतरडी,यादवेंद्र द्विवेदी सहित 64 जनों का सम्मान किया गया। समारोह में कक्षा 10 एवं 12 के 80 विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय टॉपर्स के 15 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 500 का पुरस्कार चतुर्भुज आमेटा उदयपुर द्वारा प्रदान किया गया। प्रोफेसर सुरेश आमेटा द्वारा प्रथम स्थान 100%प्राप्त करने वाले 3 विद्यार्थियों को अनीता सुरेश पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कोरोना काल में दिवंगत हुए समाज जनों का गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ दो मिनिट का मोन रखा गया। समारोह में संस्था की तीसरी पत्रिका आमेटा ब्रह्म ज्योति का विमोचन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिकाओं की प्रस्तुति सराहनीय रही। अतिथियों का स्वागत उद्बोधन संस्था के उपाध्यक्ष शिव किशोर आमेटा गादोली उपाध्यक्ष श्री लाड़ आमेटा ब्रह्म संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम मैं कवि चंद्रप्रकाश द्विवेदी प्रतापगढ़ एवं अजय तिवारी बेगू द्वारा काव्य पाठ किया गया।समारोह में व्यवस्था प्रचार प्रसार मंत्री कुलदीप आमेटा महिला संगठन मंत्री आभा आमेटा एवं कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियो द्वारा की गई। संस्था का विगत वर्ष का आयव्यय कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर आमेटा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पुष्कर आमेटा एवं संजय कुराबड द्वारा किया गया। धन्यवाद आभार चारभुजा केंद्र के महामंत्री मुकेश आमेटा द्वारा प्रकट किया गया।
