विद्या निकेतन विद्यालय ऋषभदेव में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन
ऋषभदेव । रविवार को स्थानीय विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय ऋषभदेव में पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का श्री गणेश अतिथियों द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों के आसन ग्रहण करने के बाद स्वागत प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। अतिथि परिचय विद्यालय के संस्था प्रधान विजय कुमार जैन ने कराया। तत्पश्चात अतिथियों व प्रबंध समिति के सदस्य द्वारा पूर्व छात्रों का तिलक, मौली बांधकर व उपर ना ओढ़कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान नानालाल अहारी पूर्व विधायक खेरवाड़ा विधानसभा,रामलाल पाटीदार पूर्व जिला सचिव विद्या भारती संस्थान उदयपुर व विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीलाल दोवडिया विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य,
सुंदरलाल भाणावत संरक्षक विद्या निकेतन विद्यालय, कृष्णचंद्र शर्मा उपाध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पन्नालाल मीणा सह जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डूंगरपुर थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में समाज हित के कार्य में हमारा योगदान, विद्यालय हित में मै अथवा मेरे साथी क्या योगदान कर सकते हैं, मेरा जीवन सफल एवं सार्थक कैसे बने इस विषय पर पूर्व छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। व मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सामाजिक सरोकार के कार्य के बारे में पूर्व छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में कुल 85 भैया बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पूर्व छात्र प्रशांत कुमार जैन एवं अभिषेक दोवडिया किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती रेखा रावल ने किया। कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपादित कराने में पूर्व छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।पूर्व छात्र के समक्ष श्रीमान दिलीप भाणावत ,मनीष किकावत , गोपाल सोमपुरा ,मनीष कोठारी , निलेश कोठारी , आशीष दोवडिया एवं तरुण सिस्पुरिया ने अपने अनुभव प्रकट किये।
