गौ सेवक एवं भामाशाह का सम्मान समारोह आयोजित

सेमारी,जितेन्द्र पंचोली । पशुपालन विभाग उदयपुर नोडल क्षेत्र सराड़ा के तत्वावधान में केजड गांव में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में गौ सेवा एवं भामाशाह सम्मान समारोह अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग उदयपुर डॉ. भूपेंद्र भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग उदयपुर डॉ.सूर्य प्रकाश त्रिवेदी ने की,विशिष्ठ अतिथि कटावला स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती महाराज,डॉ. सुरेश जैन महासचिव पशुचिकित्सक संघ उदयपुर, डॉ. शक्ति सिंह उपनिदेशक पशु पालन विभाग उदयपुर डॉ. ओमप्रकाश साहू,डॉ एम एल धाकड़,रमेश चंद्र मलावत नगर सेठ चावण्ड,महावीर जी जैन बडगांव, महाराणा प्रताप स्मारक समिति महामंत्री मनोज व्यास थे। इस दौरान सराड़ा नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र डोरवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर बताया कि लंपी रोग की रोकथाम को लेकर क्षेत्र में 19 केम्प आयोजित किये गए, साथ ही 22797 लंपी के केस आये जिसमे 22464 रिकवर किये गए गए जिसमे पशुपालन विभाग व गौ सेवको तथा भामाशाहो के सहयोग से मृत्यु दर में कम रही। समय पर विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज सेवको व भामाशाहो की मदद से बीमार गायो का इलाज व सेवा में विशेष योगदान रहा। इसी को लेकर आज रविवार को नीलकण्ठ महादेव मंदिर परिसर में पशुपालन विभाग द्वारा सराड़ा व सेमारी तहसील क्षेत्र के समस्त गौ सेवको व भामाशाहो तथा मीडिया कर्मियों का माला पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर तथा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन पशुधन सहायक कालूलाल पटेल ने किया। स्नेह भोज के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!