लावारिश गाय का प्रसव,मरे हुए बछड़े को दिया जन्म,श्री कृष्ण गौ सेवा समिति के सदस्यों ने किया अतिंम संस्कार,मालिक का पता लगाकर सौपी गाय
उदयपुर जिले के सेमारी नगर में आज सुबह श्री कृष्ण गौ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं को एक गाय के लावारिश अवस्था मे प्रसव होने व गाय के प्रसव में समय पूरा नही होने से अर्ध विकसित बछड़े का जन्म होने की सूचना मिली,जिस पर समिति के कार्यकर्ता जगपाल जाट मोके पर पहुचे जहां सेमारी के सालवी मोहल्ले से गाय को वाहन में रखकर गौशाला में लेकर आये जहां पर गाय का सुरक्षित प्रसव कराकर गाय की देखभाल शुरू कर दी,गाय ने एक मृत बछड़े को जन्म दिया था जिसे विधिपूर्वक उसका अंतिम संस्कार किया गया,दोपहर बाद गाय के मालिक का पता लगाकर गाय को उसे सुपुर्द कर दिया है।बता दे कि क्षेत्र में लोग गोपालन तो करते है मगर गाय के दूध नही देने की स्थिति में उसे लावारिश अवस्था में छोड़ देते है,ऐसी गायो की संख्या हर गांव के गली मोहल्लों में दिनोदिन बढ़ती जा रही है।ऐसी गाये लावारिश अवस्था मे गंदगी और कचरे के ढेर में पड़ा प्लास्टिक और कचरा खाकर बीमार होकर बेमौत मर जाती है।जिसकी परवाह करने वाला कोई नही,गौ सेवा समिति के सदस्यों का कहना है कि आप इस प्रकार गाय को लावारिश नही छोड़े,यह बेजुबान प्राणी पर अत्याचार के समान है।इसलिए समस्त पशुपालको से अपील की है कि अपने पशुओं की देखभाल पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करे।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
