होर्डिंग हटाया जाए नही तो होगा प्रदर्शन,सलूम्बर लवकुश विद्यालय के सामने ही लगा दिया गुटखे का होर्डिंग

सलूम्बर,नितेश पटेल । सलूम्बर मे स्थित लवकुश विद्यालय के सामने ही लगा दिया है गुटखे का होर्डिंग क्या किसी विद्यालय,कालेज के सामने गुटखे या अन्य धूम्रपान संबंधित होर्डिंग लग सकते है? लेकिन सलूम्बर में ऐसा हो रहा है वो भी लवकुश स्कूल के सामने जिसका गौ रक्षा हिन्दू दल मेवाड़ विरोध करता है। शासन प्रशासन एवं जिला कलेक्टर तथा नगरपालिका अध्यक्ष तुरंत प्रभाव से संज्ञान में लेकर इस बोर्ड को हटाने का कार्य करावे। अन्यथा गौ रक्षा हिन्दू दल मेवाड़ आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन सलूम्बर एवं नगर पालिका सलूम्बर की होगी। गौ रक्षा हिन्दू दल मेवाड़ अध्यक्ष करण सिंह एवं जिला प्रवक्ता योगेश जोशी ने 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!