संत राजेंद्रगिरी से लूट के आरोपी 48 घंटे भीतर पुलिस की गिरफ्त में

कल्याणपुर थाना क्षेत्र का मामला

कल्याणपुर थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि ऋषभदेव से कल्याणपुर आ रहे बाइक सवार संत राजेन्द्र गिरी को लगभग सवा तीन बजे बिछीवाडा चौराई वन नाके के पास दो अज्ञात बाइक सवारो ने चाकू दिखाकर चिमटा, झोला छीन लिया। झोले में रखी हिसाब की डायरी, रूपए, मोबाइल, आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि था। आरोपी बाहक की चाबी भी ले गए । इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी उसी का अनुसंधान करते हुए विशेष टीम गठित की गई |मामला संत राजेन्द्रगिरी काली कल्याण धाम महुवाडा में हुआ था जिसके कारण संत महाराज के श्रद्धालुओ में व ग्रामीण क्षेत्र के लोगो में काफी रोष था उसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता को देखते हुए कल्याणपुर थाना अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया व तत्काल अनुसंधान करना शुरू कर दिया। टीम के सामने आरोपियों को पकड़ने की बड़ी चुनौती थी पूलिस थाना क्षेत्र व आस-पास के पूर्व चालान शुदा आरोपियो को पकडकर पूछताछ व छानबीन की तो पूर्व चालान शुदा आरोपियो मे से प्रकाश पुत्र अमृतलाल हडात उम्र 40 वर्ष निवासी खोखादरा बादेश्वर फला को मर्डर के मामले में आठ साल बाद जेल से छुटा था व इलाके में एक बदमाश पंकज पुत्र जीवतराम रोत,उम्र 30 वर्ष निवासी खराडीफला कागदर दोनो इन दिनो पावर बाईक लेकर घुम रहे थे । इन पर निगरानी रखते हुए डिटेन कर मुखबीर खास के जरिये जानकारी जुटाकर थाने मे बुलाकर कडी पूछताछ की जिसमें उनके द्वारा संत राजेन्द्रगिरी महाराज के साथ की गई वारदात को स्वीकारा गया । जो आरोपियो के कब्जे से बाबाजी का धुणी वाला लोहे का चिमटा, कुछ खुले रूपये, मोबाइल आदि सामानो को बरामद किया गया । आरोपियो द्वारा कबुल की गई अन्य वारदातेः-
आरोपी पंकज द्वारा तीन साल पहले रिलाइंस पेट्रोल पंप केसरियाजी एनएच 8 पर दिन में 3:00 बजे महिला से सोने की चैन लुटी थी, इसी तरह कानुवाडा रोड पेट्रोल पंप के पास टायर की दुकान से ड्रील मशीन रोड चोरी की थी, मसारो की ओबरी रोड पर स्कूटी से जा रही एक औरत से सोने की चैन, सोने के जुमके, सोने की अंगुठी, बैग, 1500 रूपये लुट लिये थे। इसी तरह एक शक्स के उपर चाकु से जानलेवा हमला कर मोबाइल लुटा था। प्रकाश के खिलाफ थाने में 10 मुकदमे विभिन्न मामलो में दर्ज है । वही पंकज के तीन मामले
दर्ज है। पूलिस टीम में विशेष भूमिका निभाने वाले दिलीप, लोकेश कांस्टेबल ऋषभदेव, लोकेश रायकवाल साइबर सेल उदयपुर रहे ।

इनपुट अशोक वैष्णव

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!