श्रीजी प्रभु की सेवा में सपरिवार पधारे गो.ति. 108 श्री इंद्रदमन जी महाराज श्री एवं श्री विशाल बावा श्रीजी प्रभु को आरोगाया अधिक का छप्पन भोग

नाथद्वारा, नरेन्द्र पालीवाल । वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्री नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के तिल कायत गो. ति.108 श्री इंद्र दमन जी महाराज श्री एवं श्री विशाल बावा शनिवार देर सायं काल श्रीजी प्रभु के छप्पन भोग की सेवा में सपरिवार नाथद्वारा पधारे तिलकायत श्री के साथ वल्लभ कुल परिवार के सदस्यों में गो.ची. 105 श्री विशाल बावा,श्रीमती दीक्षिता बहू जी,श्री लाल बाबा, सुश्री आराधिका बेटी जी, तिलका यत सुपुत्री श्रीमती पद्मनी गोस्वामी एवं श्री सुदेव राव जी श्रीजी द्वार पधारे जहां उनकी अगवानी एवं स्वागत श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय, मंदिर मंडल के सीईओ श्री जितेंद्र ओझा, वैष्णव श्री अंजन शाह, श्री समीर भाई, भावेश पटेल, पीआरओ एवं मीडिया प्रभारी श्री गिरीश व्यास, कीर्तनिया गली के जमादार श्री अनिल सनाढ्य, वीरेंद्र गुर्जर, विजय गुर्जर, समाधानी उमंग मेहता, कैलाश पालीवाल, खवास कमल सनाढ्य आदि ने की!
दि.25/9/2022 शनिवार को श्रीजी प्रभु में भव्य छप्पन भोग के मनोरथ का आयोजन हुआ जिसमें श्री लाडले लाल प्रभु श्री जी में पधारे इस अवसर पर श्री जी प्रभु को मुकुट काछनी का विशेष श्रृंगार धराया गया एवं श्री तिलकायत महाराज श्री ने श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु की आरती उतारी!
इस अवसर पर श्रद्धालु वैष्णव मनोरथी परिवार का श्री तिलकायत महाराज श्री ने समाधान किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया !

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!