खरसान से पैदल यात्रियों का दल आवरी माता, आसावरा दर्शन हेतु हुआ रवाना, आज अलसुबह दल 5 बजे माता के दरबार पहुँच माँ के दर्शन करेंगें

माताजी के घट स्थापना के कार्यक्रम में होंगे शामिल

बाँसड़ा . :- आज सोमवार शारदीय नवरात्रि पावन पर्व पर क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों, देवालयों में घट स्थापना के साथ ही नवरात्रि पर्व की शुरुआत होगी। जिससे आज से मंदिरों में 9 दिन तक गरबा नृत्य, पूजन, अर्चन के साथ विभिन्न प्रकार के हवन, अनुष्ठान संपादित होंगे।
वही विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में मेनार, खरसान, विजयपुरा, रुण्डेड़ा, वाना से पैदल यात्रियों का दल शारदीय नवरात्रि के तहत चित्तौड़गढ़ की प्रसिद्ध मुख्य शक्तिपीठ आसावरा में स्थित माँ आवरी माता के दर्शन हेतु रविवार शाम 5 बजे खरसान से रवाना होने से वाले माँ अम्बेमाता जी एवँ खरसान स्थित श्री कल्याण गातोड़ श्याम मंदिर एवं मेनार से रवाना होने वाले क्षेत्र की मुख्य शक्तिपीठ मेनार माँ जगदंबा के दरबार में माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर एवं माता की जयकारो के साथ पूजा अर्चना कर दल रवाना हुआ। जो करीब 55 किमी की यह यात्रा कर आवरी माता के दरबार मे सोमवार सुबह पाँच बजे पहुँचेगा।
विफा मेनार इकाई यूथ अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चंद्र मेनारिया ने बताया कि यह यात्रा विगत 22 वर्षों पुर्व शुरू की गई थी, जो निरंतर जारी है। इस पैदल यात्रा में हर साल नए पैदल यात्री जुड़ते रहते है और इस बार दल में 25 से 30 पैदल यात्री शामिल हैं। कहते हैं कि टूटी-फूटी सड़क और कंकड़ से भरे पाथ, वे कठिन डगर और ऐसे में पांवों में पड़े छाले भी माता के श्रद्धालुओं के हौसलों को पस्त नहीं कर पा रही है। कोई मन में संतान की उम्मीद लिए तो कोई सरकारी नौकरी की आस तो कोई बीमारी से मुक्ति पाने पर पैदल या दंडवत करते हुए कोसो दूर माँ के दरबार में दस्तक देने पहुंच रहा है। विफा जिला संरक्षक किशन रणछोड़ ने बताया कि आवरी माता के दर्शन के लिए 23 सितंबर से ही पैदल यात्रियों के दल नेशनल हाईवे 48 पर जाते हुए दिखाई दे है, जो निस्वार्थ भाव से माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं।

55 किमी. यात्रा 12 घंटे में की पूर्ण

एडवोकेट भगवानलाल मेनारिया ने बताया कि खरसान से करीब 65 एवं मेनार से 55 किमी. की यह पैदल यात्रा 12 घंटों में पूर्ण होती है। दल आवरी माता के दरबार में पहुँचने पर तालाब में स्नान के बाद माता के दर्शन लाभ प्राप्त कर आवरी माता में शारदीय नवरात्रि के घट स्थापना के विशेष आयोजन में शामिल होंगे। इस पैदल यात्रा में खरसान से खरसान श्री कल्याण गातोड़ श्याम गादीपति एडवोकेट भगवानलाल मेनारिया, लक्ष्मण मेनारिया, तुलसी मेनारिया, अभिषेक मेनारिया, विप्र फाउंडेशन मेनार इकाई युथ अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश मेनारिया, कमलेश मेनारिया, प्रवीण पुंडरोत, शिबू मेनारिया, प्रवीण मेनारिया, प्रकाश मेनारिया, खुबिलाल रामावत, सुनील झालावत, ओम मेरावत सहित अन्य यात्री शामिल थे।

इनपुट कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!