राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ ब्लाक झल्लारा जिला उदयपुर के चुनाव सम्पन्न

जिला पर्यवेक्षक श्री मांगीलाल वरनोति वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ उदयपुर राजस्थान के मार्गदर्शन में श्रीरामदेव सेवा आश्रम जैताना में सम्पन्न हुए। चुनाव में सर्व सम्मति से श्री कन्हैयालाल सरवार अध्यक्ष,श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ सचिव निर्वाचित किए गए। ब्लाक संयोजक श्री प्रदीप जोशी ने बताया कि कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का चुनाव आगामी बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्र वाईज किया जाएगा।

इस अवसर पर मनोहर सिंह चुण्डावत,फतेह सिंह चौहान, देवीलाल बुनकर, कल्पेश राठौड़, हिम्मत सिंह चौहान,सुनिल नरसावत,चन्द्रवीर सिंह चुण्डावत,केशवलाल मीणा,अर्जुन सिंह भाटी, अरविंद बालेश्वर, शंकर लाल पनियाली, कर्मवीर सिंह, पुरुषोत्तम गर्ग सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!