राजकीय उमाशंकर भट्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय इंटली खेड़ा मैं प्रधानाध्यापक को दी विदाई

विद्यालय परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति प्राध्यापक हिंदी के भोमाराम जी चौधरी को आज विद्यालय परिवार ने विदाई दी अपने सहज़ सरल और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा तत्पर रहने वाला गुरु को विदाई देते समय छात्र छात्राओं की पलके नम हुयी वही विद्यालय परिवार ने ढ़ोल नागाड़ो के साथ बस स्टैंड तक विदाई दी बस स्टैंड पर भी ग्रामीणों ने भारी मन से गुरूजी को विदाई दी इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री गणेश लाल जैन व्यापार मंडल सचिव नरेन्द्र गोस्वामी मिलिंद जी बदामी जी ललित जी देवीसिंहजी शम्भूसिंह जी गणेश गिरी जी सुरेंद्र जैन योगेश भरत गौरव अश्विन सहित कई पूर्व छात्र भी उपस्तिथ रहे लोगो से बात करने पर मालूम हुआ की भोमाराम जी एक अध्यापक होने के साथ साथ मिलनसार प्रवृति और युवा बालक बालिकाओं को पढ़ाई हेतु खूब प्रोत्साहित करते रहते थे समस्त ग्रामवासियो का उनके ट्रांसफर होने का दुख तो है ही परन्तु उनके गृह जिले मे जाने से सभी को ख़ुशी भी प्राप्त हुयी है इनके सहज़ और सरल व्यवहार के कारण ग्रामवासी सदैव इनको याद करते रहेंगे इसमें भरत चौबीसा और समस्त स्टाफ ने भी विदाई दी।

रिपोर्ट मुकेश पटेल

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!