शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
ऋषभदेव । विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव में शिक्षक दिवस पर शिक्षक दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डी. के.गुप्ता ने की। कक्षा 11वीं और 12वीं वाणिज्य के विद्यार्थियों द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन किया गया। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने कविता, गीत ,समूह गीत ,लघु नाटिका एवं रंगारंग शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य डीके गुप्ता ने सभी शिक्षक एवं शिक्षिका को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कार्यकम की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षक को तिलक ,बधाई -पत्र एवं पुष्प का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा प्रदत्त शपथ से शिक्षक एवं शिक्षिका को शपथ ग्रहण दिलाई गई। कक्षा में विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका अदा करते हुए कक्षा- शिक्षण कार्य भी संपन्न कराया।
