कागज के टुकड़ों को जोड़कर बनाया तिरंगा , छोटे से बच्चे का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में जारी
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हर वर्ग उत्साहित दिख रहा है। विशेष रूप से नन्हें बच्चों के साथ युवा पीढ़ी में खासा उत्साह है। इसका एक भावनात्मक उदाहरण दिखा उदयपुर जिले के ऋषभदेव ब्लॉक के करजी गांव में जनजाति बहुल ऋषभदेव ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करजी की कक्षा 3 के छात्र विपुल मीणा की राष्ट्र के प्रति सम्मान व तिरंगा फहराने की भावना ने हर किसी को प्रभावित किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल विडियो https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02D1ryMsM12akqWDYgxqvkB76Lma6TnV6s6FvcpDXsiAzqgzgXfqv42XoDzXKg7ScJl&id=100002052168106

स्कूल में अभियान के संबंध में दी गई जानकारी के बाद विपुल अपने पास तिरंगा खरीदने के लिए पैसा नहीं होने पर खुद कागज़ के टुकड़ों को जोड़ कर न सिर्फ तिरंगा बनाता है वरन उस तिरंगे को अपने घर के प्रांगण में लगा कर सैल्यूट भी करता है। स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक प्रशांत जैन ने विपुल की इस भावना को एक वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस वीडियों को चहुंओर सराहा गया है। प्रधानाचार्य राजेन्द्र नायक के अनुसार विपुल की यह भावनाएं राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। बालक के पिता सोमा मीणा मजदूरी करते है और माता काली देवी गृहिणी है। ग्रामीण परिवेश में मुफ़लिसी की हालत में पलने वाला विपुल मीणा अपनी पढ़ाई को जारी रखने और आगे उच्च अध्यनन की ख्वाईश के चलते नियमित रूप से विद्यालय आता है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!